Ghumla News: कामडारा बड़ा तालाब में पहली बार हुई तैराकी प्रतियोगिता
गुमला, सितम्बर 6 -- Ghumla News: कामडारा, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित बड़ा तालाब में रविवार को पहली बार तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन सिमडेगा के भू-अर्जन पदाधिकारी सह कामडारा निवासी रवि किशोर राम ने कराया। आयोजन को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में खासा उत्साह रहा। बड़ी संख्या में ग्रामीण तालाब के आसपास जुटे और प्रतियोगिता का आनंद लिया। प्रतियोगिता में 17 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। उत्सव ने प्रथम स्थान हासिल किया। उन्हें मेडल, ट्रॉफी और स्पोर्ट्स सेट देकर सम्मानित किया गया। मनीष ओहदार द्वितीय और सूरज साहू तृतीय स्थान पर रहे। दोनों को मेडल और जर्सी सेट प्रदान किया गया। सभी विजेताओं को रवि किशोर राम ने पुरस्कृत किया।प्रतियोगिता को लेकर तालाब परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था। ग्रामीणों के लिए जलपान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.