Ghumla News: कामडारा फुटबॉल टूर्नामेंट आज
गुमला, अगस्त 14 -- Ghumla News: कामडारा। स्वतंत्रता दिवस पर कामडारा मिशन मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक जिगा सुसारन होरो करेंगे। इसकी जानकारी एमएफसी कामडारा के अध्यक्ष अमन तोपनो ने दी।उन्होंने बताया कि उद्घाटन समारोह में जिला परिषद सदस्य दीपक कंडुलना और प्रखंड प्रमुख सुनील सुरीन विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। टूर्नामेंट में आसपास के क्षेत्रों की कुल 16 फुटबॉल टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता को लेकर स्थानीय खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में उत्साह है।आयोजन को सफल बनाने में विकास कुमार, अमनदीप तोपनो सहित स्थानीय युवक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.