Ghumla News: कामडारा और बकसपुर में निकली कलशयात्रा
गुमला, अक्टूबर 17 -- Ghumla News: कामडारा। शारदीय नवरात्र को लेकर कामडारा और बकसपुर में शनिवार को श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, कामडारा के तत्वावधान में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों महिलाओं और युवतियों ने भाग लिया। कलश यात्रा रांची-सिमडेगा मुख्य सड़क से होते हुए बड़ा तालाब पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से जल भरा। इसके बाद कलश लेकर सभी दुर्गा मंदिर पहुंचे। यहां पंडित देवनारायण मिश्र और लक्ष्मीनारायण मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कराई। वहीं, बक्सपुर गांव में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से 101 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। दोनों जगहों पर कलश यात्रा के दौरान भक्तिमय माहौल रहा। यह भी पढ़ें- Simdega News: नव पत्रिका के रुप में पंडालो में पहुंची मां भगवती श्रद्धालुओं की भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.