Ghumla News: काटासारू पहुंच पथ पर भूस्खलन से 50 परिवारों के आवागमन पर संकट
गुमला, अगस्त 12 -- Ghumla News: रायडीह प्रतिनिधि। प्रखंड के कोण्डरा पंचायत अंतर्गत सुदूरवर्ती काटासारू गांव का पहुंच पथ इन दिनों भूस्खलन और मिट्टी के गहरे कटाव के कारण ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। लगातार बारिश के कारण गंझु आम बगीचा से कांटासारू गांव तक सड़क के किनारे की जमीन का बड़े पैमाने पर कटाव हुआ है। इससे सड़क के किनारे गहरा गड्ढा बन गया है और आवागमन को लेकर ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।
गांव की स्थिति काटासारू गांव में विभिन्न समुदायों के करीब 50 परिवार रहते हैं। यह रायडीह प्रखंड का अंतिम और सुदूरवर्ती क्षेत्र है। ग्रामीणों के लंबे संघर्ष के बाद आजादी के कई दशक बाद गांव तक पक्की सड़क पहुंची थी। सड़क बनने के बाद आवागमन की सुविधा तो मिली, लेकिन अब बारिश में सड़क किनारे हो रहा कटाव ग्रामीणों के लिए नई परेशानी बन गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.