गुमला, अक्टूबर 23 -- Ghumla News: बसिया। प्रखंड के लौंगा निवासी कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ता फुलेश्वर सिंह का गुरूवार रात आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से बसिया कांग्रेस परिवार में शोक की लहर है। प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष विकास साहू ने कहा कि फुलेश्वर सिंह के निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। दुख की इस घड़ी में कांग्रेस परिवार शोकाकुल परिजनों के साथ खड़ा है। स्वर्गीय सिंह अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और तीन पुत्रियों को छोड़ गए हैं। शोक जताने वालों में जिला अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि रजनील तिग्गा, पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव, सुशील कुमार होता, आजाद अंसारी सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...