Ghumla News: कस्तूरबा गांधी आश्रम के प्रभारी डॉ. सीके शर्मा का निधन
गुमला, अक्टूबर 27 -- Ghumla News: भरनो। विकास भारती विशुनपुर द्वारा संचालित कस्तूरबा गांधी आश्रम भरनो के प्रभारी और एल्केम एनीमिया मुक्ति अभियान के प्रखंड पोषण सलाहकार डॉ. चंद्र किशोर शर्मा का 70 वर्ष की उम्र में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से विकास भारती परिवार में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार डॉ. शर्मा मंगलवार की देर शाम आश्रम परिसर स्थित अपने आवास के बाथरूम में पैर फिसलने से गिर पड़े। इस दौरान उन्हें ब्रेन हेमरेज हो गया। विकास भारती के कर्मी उन्हें तत्काल भरनो अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वे मूल रूप से बिहार के नालंदा जिले के निवासी थे। उनके निधन पर विकास भारती के कार्यकर्ताओं, सहकर्मियों और सहयोगियों ने गहरा दुख जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.