गुमला, अक्टूबर 8 -- Ghumla News: कलिगा में बिजली आपूर्ति बहाल बसिया। कलिगा गांव में पिछले कुछ दिनों से खराब ट्रांसफार्मर के कारण ठप बिजली आपूर्ति बुधवार को बहाल हो गई। ग्रामीणों की शिकायत के बाद जिला परिषद सदस्य बसंती डूंगडूंग की पहल पर गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। जिप सदस्य ने नए ट्रांसफार्मर का विधिवत उद्घाटन किया।ट्रांसफार्मर खराब होने से गांव में बिजली आपूर्ति बाधित थी। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था और रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे थे। ग्रामीणों ने अपनी समस्या जिप सदस्य के समक्ष रखी थी, जिसके बाद पहल करते हुए नया ट्रांसफार्मर लगवाया गया। ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति बहाल होने पर राहत जताई।मौके यह भी पढ़ें- Dumka News: 0-20 दिनों से जला पड़ा है 63 केवीए का ट्रांसफॉर्मर, ग्रामीण परेशान पर विश्वनाथ दास, पुरुष...