Ghumla News: कलयुगी बेटे ने वृद्ध मां को टांगी से काट डाला, आरोपी गिरफ्तार
गुमला, अगस्त 29 -- Ghumla News: घाघरा, प्रतिनिधि। घाघरा थाना क्षेत्र के नाथपुर गांव में एक कलयुगी बेटे ने पैसे के विवाद में अपनी 70 वर्षीय वृद्ध मां तेतरी देवी की धारदार हथियार टांगी से हमला कर नृशंस हत्या कर दी। घटना के बाद घाघरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी पुत्र परदेसिया महतो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त टांगी भी बरामद कर ली है।
आरोपी का खुलासा पुलिस गिरफ्त में आरोपी परदेसिया महतो ने हत्या की बात स्वीकार करते हुए बताया कि वह अपनी मां से पैसे की मांग कर रहा था। मां द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर वह आक्रोशित हो गया। इसके बाद उसने घर में रखी टांगी से मां के सिर पर जोरदार वार कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि वृद्ध महिला मौके पर ही गिर पड़ी और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।
आपर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.