Ghumla News: करम पर्व प्रकृति, परंपरा और सामाजिक एकता का संदेश देता है: चमरा लिंडा
गुमला, सितम्बर 20 -- Ghumla News: घाघरा, प्रतिनिधि। टाना भगत इंटर महाविद्यालय घाघरा में रविवार को करम पर्व की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झारखंड सरकार के एसटी, एससी एवं ओबीसी कल्याण मंत्री चमरा लिंडा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से करम पर्व की जीवंत झलक पेश की। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में आदिवासी संस्कृति,परंपरा और लोकजीवन की झलक देखने को मिली। गीत-संगीत और नृत्य के माध्यम से प्रकृति की पूजा, स्तुति और प्रार्थना की भावना भी अभिव्यक्त हुई। छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का संदेश दिया। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.