Ghumla News: करकट नाला से लावारिस टीवीएस लूना जब्त,पुलिस जांच में जुटी
गुमला, अगस्त 6 -- Ghumla News: विशुनपुर । विशुनपुर थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर कोको टोली स्थित दीपा बगीचा के समीप करकट नाला से एक लावारिस टीवीएस लूना वाहन जब्त किया है। थाना प्रभारी अर्जुन कुमार यादव ने बताया कि ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि पिछले तीन दिनों से एक अज्ञात लूना नाले में गिरी हुई है। ग्रामीणों ने वाहन को नाले से निकालकर सड़क किनारे रख दिया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को जब्त कर थाना ले आई। थाना प्रभारी ने बताया कि वाहन के मालिक का पता लगाने के लिए जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: पेज 3:::मोबाइल दुकान पर जाने के लिए निकले थे तीनों लड़के
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.