Ghumla News: करंज पुलिस ने विद्यार्थियों को दी साइबर व सड़क सुरक्षा की जानकारी
गुमला, अगस्त 1 -- Ghumla News: भरनो। करंज थाना पुलिस ने शनिवार को सामुदायिक पुलिसिंग के तहत नव उत्क्रमित मध्य विद्यालय, तीर्राडीह में जागरूकता अभियान चलाया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को पॉक्सो एक्ट, मानव तस्करी, डायल-112 आपातकालीन सेवा,साइबर अपराध,सड़क सुरक्षा,अंधविश्वास और नशापान के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। थाना प्रभारी करण टुडू ने विद्यार्थियों से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट व सीट बेल्ट का नियमित उपयोग करने तथा सड़क पर हमेशा सतर्क रहने की अपील की। इस दौरान सामान्य ज्ञान एवं निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एएसआई हरगोविंद सिंह, प्रधानाध्यापक विंदेश्वर मुंडा, शिक्षक अमित कुमार, थाना के अन्य पुलिसकर्मी, विद्यालय के शिक्षक तथा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.