गुमला, अगस्त 18 -- Ghumla News: डुमरी, प्रतिनिधि। द. छोटानागपुर प्रमंडल के कमिश्नर मनोज कुमार ने मंगलवार को प्रसिद्ध तीर्थस्थल बाबा टांगीनाथ धाम पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने बाबा टांगीनाथ के शिवलिंग पर जलाभिषेक कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। साथ ही प्रदेशवासियों के कल्याण की प्रार्थना की। पूजा-अर्चना के बाद कमिश्नर ने प्रखंड प्रशासनिक अधिकारियों और मंदिर समिति के सदस्यों से टांगीनाथ धाम के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मंदिर परिसर और श्रद्धालुओं को मिलने वाली सुविधाओं की स्थिति के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।मौके पर गुमला एसी राजीव नीरज, गुमला एसडीओ अखिलेश कुमार, चैनपुर एसडीओ हरि उरांव, डुमरी बीडीओ उमेश कुमार स्वांसी समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी और मंदिर समिति के सदस्य मौजूद थे।बाबा टांगीनाथ धाम क्षेत्र का ...