Ghumla News: कब्रिस्तान में मारपीट के बाद दो पक्ष आमने-सामने
गुमला, अक्टूबर 2 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय के कब्रिस्तान के पास 30 सितंबर की रात हुई मारपीट की घटना को लेकर दोनों पक्षों ने गुमला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। एक पक्ष ने मारपीट कर 8500 रुपये लूटने, जबकि दूसरे पक्ष ने मारपीट कर 40 हजार रुपये की अंगूठी लूटने का आरोप लगाया है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।सिसई रोड निवासी मो. तौसिफ ने छह नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में कहा है कि रात में उसे कब्रिस्तान के पास कुछ लोगों के बीच मारपीट की सूचना मिली थी। वह वहां मारपीट छुड़ाने पहुंचा था। आरोप है कि इसी दौरान नामजद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया और पॉकेट में रखे 8500 रुपये निकाल लिए। वहीं रजा कॉलोनी निवासी मो. आजम आसिफ ने छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.