गुमला, सितम्बर 1 -- Ghumla News: चैनपुर, प्रतिनिधि। गुमला जिले के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत बरवेनगर स्थित कटकोया पहाड़ पर जंगली जानवर, विशेषकर तेंदुए की मौजूदगी की आशंका से आसपास के ग्रामीणों में दहशत है। मवेशियों के शिकार की सूचना के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में अलर्ट जारी करते हुए शाम के बाद जंगल और पहाड़ी क्षेत्र की ओर जाने से लोगों को मना किया है। जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब चार बजे मवेशी चराने गए ग्रामीण रिजवान खान और लाल खान के दो बैल लापता हो गए। काफी खोजबीन के बाद ग्रामीणों ने अगले दिन सोमवार को फिर तलाश शुरू की, जहां एक बैल का आधा खाया हुआ और सड़ा-गला शव बरामद हुआ। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: तेंदुआ दिखने पर वन विभाग अलर्ट, हेल्पलाइन नंबर जारी घटनास्थल के आसपास बड़े पंजों के निशान भी मिले हैं। सूचना पर प्रभारी वनपाल राजकुम...