Ghumla News: ऑटो की टक्कर से दंपती समेत तीन बच्चे घायल
गुमला, सितम्बर 7 -- Ghumla News: गुमला। जिला मुख्यालय से सटे सिसई रोड स्थित करमडीपा के समीप रविवार देर शाम ऑटो की टक्कर से बाइक सवार दंपती समेत उनके तीन बच्चे घायल हो गए। घायलों में पसंगा निवासी अनिल उरांव, उनकी पत्नी सविता कुमारी, तीन वर्षीय बेटी प्राची कुमारी, सात वर्षीय रूचिका कुमारी और 10 वर्षीय रूबेन उरांव शामिल हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। जानकारी के अनुसार अनिल उरांव अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ बाइक से खंभिया अंबाटोली गांव गए थे। रविवार देर शाम सभी बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान करमडीपा के समीप तेज रफ्तार ऑटो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर से बाइक सवार सभी लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.