Ghumla News: एसपी ने गुमला के आठ पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला
गुमला, जुलाई 5 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक हरिश बिन जमा ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले के पुलिस महकमे में व्यापक फेरबदल करते हुए आठ पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला व नई पदस्थापना की है। जारी आदेश के तहत चार पदाधिकारियों को विभिन्न थानों का नया थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि अन्य पदाधिकारियों को पुलिस केंद्र व नक्सल शाखा में पदस्थापित किया गया है। जारी आदेश के अनुसार भरनो थाना में पदस्थापित पुअनि आशीष केसरी को स्थानांतरित कर कामडारा थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं कामडारा थाना में कार्यरत पुअनि महेश कुमार साव को सुरसांग थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डुमरी थाना में पदस्थापित पुअनि अंकित राज को पालकोट थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। पुलिस केंद्र गुमला में पदस्थापित पुअनि शिल्पा कुज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.