Ghumla News: एसडीओ ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का किया निरीक्षण
गुमला, जुलाई 2 -- Ghumla News: बसिया।विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत बसिया के अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सुधीर प्रकाश ने गुरुवार को भागिडेरा गांव का दौरा कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथ संख्या 239, 240, 246, 252 और 255 का जायजा लिया तथा मतदाताओं से सीधे संवाद कर बीएलओ द्वारा गणना प्रपत्र उपलब्ध कराने और उसे भरने की प्रक्रिया की जानकारी ली। एसडीओ ने बीएलओ द्वारा भरे गए प्रपत्रों की जांच करते हुए निर्देश दिया कि सभी पात्र मतदाताओं का विवरण पूरी सावधानी और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार दर्ज किया जाए,ताकि मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध और अद्यतन हो सके। मौके पर बीडीओ सुप्रिया भगत, निर्वाचन ऑपरेटर सौरभ गुप्ता सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.