गुमला, सितम्बर 21 -- Ghumla News: भरनो। प्रखंड के उत्तरी भरनो और आताकोरा पंचायत भवन में सोमवार को एसआईआर से संबंधित दावा-आपत्ति के निष्पादन के लिए विशेष शिविर लगाया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और मतदाता सूची से जुड़ी त्रुटियों, समस्याओं और दावे-आपत्तियों की जानकारी संबंधित कर्मियों को दी। पदाधिकारियों और कर्मियों ने ग्रामीणों की आपत्तियां सुनीं और निर्धारित प्रक्रिया के तहत उनके निष्पादन की कार्रवाई की। इस दौरान ग्रामीणों को एसआईआर प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक जानकारी भी दी गयी। शिविर में पंचायती राज पदाधिकारी शिशिर कुमार सिंह , सीओ अविनाश कुजूर, मुखिया मंजू कुमारी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मुख्तार आलम समेत एसआईआर कार्य से जुड़े कर्मी मौजूद थे। शिविर के संचालन में तारिक अनवर, वसीम, कपिल गोप सहित प्रखंड व अंचल कर्मियों की भ...