Ghumla News: एसआईआर के तहत दावा-आपत्ति को लेकर जनसुनवाई,कई मामलों का हुआ ऑन द स्पॉट निपटारा
गुमला, सितम्बर 1 -- Ghumla News: घाघरा प्रतिनिधि। घाघरा प्रखंड के बदरी पंचायत सचिवालय में मंगलवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची में दावा और आपत्ति से संबंधित जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान जिला सहकारिता पदाधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा कई मामलों का ऑन द स्पॉट निपटारा किया। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे मतदाताओं ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने,नाम एवं विवरण में सुधार,नाम विलोपन तथा अन्य त्रुटियों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। अधिकारियों ने प्राप्त दावों और आपत्तियों के साथ संलग्न आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। मौके पर संबंधित कर्मियों को सभी आवेदनों एवं मामलों का नियमानुसार निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। यह भी पढ़ें- झारखंड SIR पर बड़ा अपडेट, 4.46 लाख वोटरों को नोटिस भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.