Ghumla News: एसआईआर कार्य में मतदाताओं की मदद कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ता
गुमला, सितम्बर 12 -- Ghumla News: जारी। प्रखंड में चल रहे एसआईआर कार्य में कांग्रेस कार्यकर्ता मतदाताओं की मदद कर रहे हैं। जारी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष जोय कुजूर ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार कराने को लेकर कई लोगों को परेशानी हो रही थी। इसके बाद बीएलओ से संपर्क कर मतदाताओं को फॉर्म भरने और जरूरी दस्तावेज जमा करने में सहयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर वोट महत्वपूर्ण है। कोई योग्य मतदाता सूची से वंचित न रहे। इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं और एसआईआर कार्य में प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.