गुमला, जुलाई 16 -- Ghumla News: चैनपुर। एम्बुलेंस समय पर नहीं मिलने से छात्रा की मौत के मामले में मिशन बदलाव के संयोजक भूषण भगत ने गहरा आक्रोश जताया है। उन्होंने कहा कि यदि जनप्रतिनिधि जनता की समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं होंगे तो लोगों का आक्रोश बढ़ेगा। विकास कार्यों और मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी जारी रही तो जनता जनप्रतिनिधियों का विरोध करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन जीत के बाद जनता से संवाद कम हो जाता है। कुछ जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधियों पर अधिकारियों के साथ मिलकर बिचौलिया व्यवस्था को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क समेत बुनियादी सुविधाओं की स्थिति चिंताजनक है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई : शोभा य...