गुमला, अक्टूबर 12 -- Ghumla News: भरनो, प्रतिनिधि। तुरीअम्बा पंचायत सचिवालय में विकास भारती के सहयोग से एलकेम एनीमिया मुक्त अभियान परियोजना के तहत उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इसका शुभारंभ प्रखंड प्रमुख पारसनाथ उरांव,जहांगीर आलम और संस्था के डॉ. सीके शर्मा ने किया। कार्यशाला में ग्रामीणों को एनीमिया के कारण, लक्षण, बचाव के उपाय और पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि खान-पान की आदतों में सुधार और संतुलित आहार अपनाकर एनीमिया से बचाव में मदद मिल सकती है। इसके लिए दैनिक भोजन में पौष्टिक खाद्य पदार्थों को शामिल करने पर जोर दिया गया।कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों, स्वास्थ्यकर्मियों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और ग्रामीणों ने भाग लिया। मौके पर मुखिया बिनीता इक्का, अनुसूया दत्ता, कमला कुमारी, विमला कच...