गुमला, अगस्त 12 -- Ghumla News: गुमला प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के सुरसुरिया केसिपारा निवासी 20 वर्षीय बुधनी कुमारी से साइबर ठगों ने बैंककर्मी बनकर 50 हजार रुपये की ठगी कर ली। घटना के बाद पीड़िता ने गुमला थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई और पुलिस से कार्रवाई करते हुए रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई है।पीड़िता के आवेदन के अनुसार मंगलवार अपराह्न करीब चार बजे उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंककर्मी बताते हुए कहा कि उसके एटीएम की वैधता समाप्त होने वाली है। एटीएम को चालू रखने के लिए उसे अपडेट करना जरूरी है। उसकी बातों पर विश्वास कर बुधनी ने ठग के बताए अनुसार अपने बैंक खाते और एटीएम से संबंधित आवश्यक जानकारी साझा कर दी।जानकारी साझा करने के कुछ ही देर बाद उसके मोबाइल पर खाते से 50 हजार रुपये निकाले ...