Ghumla News: एक माह से अंधेरे में है दतिया, ट्रांसफार्मर लगाने की मांग
गुमला, नवम्बर 29 -- Ghumla News: भरनो। करंज थाना क्षेत्र के दतिया गांव में पिछले एक माह से बिजली आपूर्ति ठप है। गांव में लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब होने से करीब सौ घरों के लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, गुमला के कार्यपालक अभियंता को हस्ताक्षरयुक्त आवेदन सौंपकर 63 केवीए की जगह सौ केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली नहीं रहने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। पेयजल और रोजमर्रा के कामकाज में भी परेशानी हो रही है। वहीं, रात में जंगली हाथियों का भय भी बना रहता है। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द ट्रांसफार्मर बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की गुहार लगाई है। आवेदन पर ग्राम प्रधान हरियाम उरांव, जितेंद्र सिंह, कलेश्वर सिंह, धर्मेंद्र सिंह और बबलू सिंह समेत कई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.