Ghumla News: एक पति,तीन पत्नियां और घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा
गुमला, जुलाई 9 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि । सदर थाना परिसर गुरुवार को उस समय हाई वोल्टेज ड्रामे का गवाह बना,जब एक व्यक्ति की तीन महिलाओं के साथ रहने के विवाद को लेकर घंटों पंचायत चली। घटगांव निवासी कैलाश भगत की पहली पत्नी के रहते दो अन्य महिलाओं के साथ रहने की बात सामने आने पर तीनों महिलाएं और उनके परिजन थाना पहुंचे। जहां काफी देर तक तीखी नोकझोंक होती रही। जानकारी के अनुसार कैलाश भगत की पहली शादी वर्ष 2017 में हुई थी। पहली पत्नी से उसके तीन बच्चे हैं। जिनकी उम्र 10, आठ और आर वर्ष बताई गई है। कैलाश गोवा में मजदूरी करने के दौरान दो अन्य महिलाओं के संपर्क में आया और उनके साथ भी पति-पत्नी की तरह रहने लगा।
विवाद की स्थिति इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और मामला थाना पहुंच गया। थाना परिसर में ग्रामीणों की मौजूदगी में काफी देर तक समझौते का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.