Ghumla News: एक अगस्त से पोकला स्टेशन पर रुकेगी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन
गुमला, जुलाई 28 -- Ghumla News: कामडारा, प्रतिनिधि । हटिया-राउरकेला रेलखंड पर आगामी एक अगस्त से श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन (08895/08896) का परिचालन शुरू होगा। इस ट्रेन का ठहराव पोकला रेलवे स्टेशन पर भी रहेगा। स्टेशन मास्टर एम.एल. तिर्की ने बताया कि ट्रेन प्रत्येक शनिवार को मधुपुर की ओर से तथा प्रत्येक रविवार को इतवारी जंक्शन (नागपुर) की ओर से संचालित होगी। इतवारी जंक्शन जाने के दौरान ट्रेन शनिवार शाम 7 बजे पोकला स्टेशन पहुंचेगी, जबकि इतवारी से मधुपुर जाने के क्रम में रविवार रात 8:05 बजे पोकला स्टेशन पर रुकेगी। ट्रेन के ठहराव की सूचना मिलते ही क्षेत्र के लोगों में खुशी है। ग्रामीणों और रेल यात्रियों ने कहा कि अब सावन माह में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने के लिए रांची नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि पोकला स्टेशन से ही सीधे श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की सुवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.