Ghumla News: ऋषिमुख आश्रम में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
गुमला, अक्टूबर 14 -- Ghumla News: पालकोट प्रतिनिधि। पालकोट स्थित ऋषिमुख पर्वत शिखर आश्रम के मां पंपा भवानी मंदिर में चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान महुआ टोली निवासी सतीश गोप के रूप में हुई है। उसके पास से चोरी के पीतल के कई बर्तन बरामद किए गए हैं।जानकारी के अनुसार मंदिर से पीतल और कांसे के कीमती बर्तन चोरी होने के बाद मंदिर समिति के सदस्यों में नाराजगी थी। इसी बीच सोमवार को समिति के सदस्यों ने सतीश गोप को पकड़ लिया और पालकोट थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से पीतल का परात, बाल्टी और गमला समेत अन्य सामान बरामद किया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.