गुमला, अक्टूबर 12 -- गुमला में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को गुमला में मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही श्रद्धालु घरों और पूजा पंडालों में पूजन-पाठ, आरती और प्रसाद चढ़ाने में जुटे रहे। मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ दिखी। मां के जयकारों और भक्ति गीतों से शहर का माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने फूल, फल और मिष्ठान चढ़ाकर मां ब्रह्मचारिणी की आराधना की। कलश के समक्ष पूजा के बाद सामूहिक आरती हुई और प्रसाद बांटा गया। नवरात्र का व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने फलाहार ग्रहण किया। कई घरों में सात्विक भोग तैयार कर मां को अर्पित किया गया। शाम में मंदिरों में आरती के बाद महिला श्रद्धालुओं की टोली ज्योत जलाने पहुंची। इससे मंदिरों में भक...