Ghumla News: उदघाटन मुकाबले में गुमला की टीम ने पेनाल्टी शूटआउट में मारी बाजी
गुमला, अक्टूबर 26 -- बसिया में डे-नाईट फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज Ghumla News: बसिया, प्रतिनिधि। सरना मैदान में रविवार को क्लब ऑफ यूनिटी बसिया की ओर से आयोजित डे-नाईट फुटबॉल प्रतियोगिता के 11वें सीजन का रोमांचक आगाज हुआ। उद्घाटन मुकाबले में गुमला की टीम ने लसिया को पेनाल्टी शूटआउट में हराकर जीत दर्ज की। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं। मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने मैदान में मौजूद दर्शकों को रोमांचित किया।प्रतियोगिता का उद्घाटन अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मौके पर एसडीपीओ शिवशंकर मरांडी, थाना प्रभारी कृष्ण कुमार, आलोक टोप्पो, अजय सिंह, प्रकाश साहू और पंकज सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे। क्लब ऑफ यूनिटी की ओर से आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता को लेकर क्षेत्र के खेलप्रेमियों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.