Ghumla News: उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए थानेदार जहांगीर व नीरज सम्मानित
गुमला, अगस्त 17 -- Ghumla News: सिसई। पुलिसिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सिसई थाना प्रभारी नीरज कुमार और पुसो थाना प्रभारी जहांगीर खान को सम्मानित किया गया। 15 अगस्त को गुमला के अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त दिलेश्वर महतो और पुलिस अधीक्षक हरिश बीन जामा ने दोनों थाना प्रभारियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया। दोनों पदाधिकारियों को अंतर्राज्यीय कोरई गैंग के अभियुक्तों की गिरफ्तारी में उल्लेखनीय भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर दोनों थाना प्रभारियों के साथ थाना कर्मियों में भी उत्साह का माहौल है। पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मियों के अलावा क्षेत्र के लोगों ने भी दोनों पदाधिकारियों को बधाई दी।लोगों ने कहा कि बेहतर पुलिसिंग से आम जनता का पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत होता है। सम्मान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.