Ghumla News: उत्कल ब्राह्मण युवा मंच ने चलाया पौधरोपण अभियान
गुमला, अगस्त 16 -- Ghumla News: गुमला। उत्कल ब्राह्मण परिषद युवा मंच के तत्वावधान में रविवार को पौधरोपण सह स्वच्छता अभियान चलाया गया। मंच के युवाओं ने देवी गुड़ी परिसर में साफ-सफाई के साथ पौधरोपण किया। करौंदा, पविया, पालकोट, रामजड़ी व बसिया समेत विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे युवाओं ने अभियान में भाग लिया। इस दौरान कल्पतरू, पारिजात, महोगनी, एरिका पाम, आंवला, छतवन, अर्जुन और चंपा समेत कई प्रजातियों के पौधे लगाए गए। अभियान में निवेश कुमार मिश्रा, सुमित कुमार नंद, अरविंद मिश्रा, आशीष मिश्रा, विनीत नंद, रचित नंद, रंजन नंदा, अनीश मिश्रा समेत अन्य युवाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.