Ghumla News: उत्कल ब्राह्मण परिषद युवा मंच के सहभोज में जुटे समाजबंधु
गुमला, जुलाई 12 -- Ghumla News: गुमला। उत्कल ब्राह्मण परिषद युवा मंच गुमला के तत्वावधान में रविवार को पालकोट रोड स्थित उत्कल पॉइंट में भगवान श्रीसत्यनारायण की विधिवत पूजा-अर्चना, कथा, आरती, प्रसाद वितरण एवं सहभोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों, मातृशक्ति, युवाओं एवं समाजबंधुओं ने सपरिवार भाग लेकर पूजा-अर्चना की और भगवान श्रीसत्यनारायण का आशीर्वाद प्राप्त किया।आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सत्य, धर्म, सेवा, संस्कार, संगठन, समरसता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करना है। साथ ही युवा पीढ़ी को अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने, समाज में पारस्परिक प्रेम, सहयोग, भाईचारा और आत्मीयता की भावना को बढ़ावा देने का भी प्रयास किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.