Ghumla News: ईसाई धर्मावलंबियों ने मोमबत्तियां जलाकर पूर्वजों को किया याद
गुमला, नवम्बर 2 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। संत पात्रिक महागिरजाघर परिसर स्थित कब्रिस्तान में सोमवार को कैथोलिक ईसाई धर्मावलंबियों ने श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ कब्र पर्व मनाया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में लोग अपने दिवंगत परिजनों और पूर्वजों को याद करने पहुंचे। श्रद्धालुओं ने अपने स्वजनों की कब्रों पर मोमबत्तियां जलायीं, फूल चढ़ाए और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सुबह से ही कब्रिस्तान में लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। पूरा परिसर प्रार्थना और श्रद्धा के माहौल में डूबा रहा। मौके पर बिशप लिनुस पिंगल एक्का की अगुवाई में विशेष धार्मिक अनुष्ठान और मिस्सा पूजा आयोजित की गई। सह-अधिष्ठाता के रूप में फादर एमैनुएल कुजूर और फादर एलेक्स ने सहयोग किया। अपने संदेश में बिशप एक्का ने कहा कि इस धरती पर जन्म लेने वाला हर मनुष्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.