Ghumla News: ईश्वर की सच्ची आराधना मानव सेवा में निहित : फादर ब्यातुश
गुमला, जुलाई 31 -- Ghumla News: डुमरी, प्रतिनिधि। आरसी नवाडीह चर्च में शुक्रवार को संत इग्नासियुस लोयोला का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत फादर संजय तिग्गा ने मिस्सा पूजा से किया। मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए। जिसमें अतिथियों का स्वागत मंगलाचरण से हुआ। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि फादर ब्यातुश किंडो ने कहा कि संत इग्नासियुस लोयोला एक सैनिक थे। युद्ध के दौरान गंभीर रूप से घायल होने के बाद अस्पताल में धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन से उनके जीवन में आध्यात्मिक परिवर्तन आया। इसके बाद उन्होंने स्वयं को ईसा मसीह का सैनिक मानते हुए समाज सेवा, शिक्षा और आध्यात्मिक जागरण को अपना जीवन लक्ष्य बनाया। उन्होंने कहा कि संत इग्नासियुस का संदेश था कि भगवान को कहीं दूर नहीं,बल्कि मानव सेवा के माध्यम से पाया जा सकता है। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.