Ghumla News: ईद मिलादुन्नबी को लेकर 23 अगस्त को शांति समिति की बैठक
गुमला, अगस्त 22 -- Ghumla News: गुमला। आगामी 26 अगस्त को मनाए जाने वाले ईद मिलादुन्नबी पर्व को लेकर गुमला सदर थाना परिसर में 23 अगस्त, रविवार को शाम चार बजे शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक का उद्देश्य पर्व के दौरान जिले में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियों पर चर्चा करना है। बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ, एसडीओ के द्वारा किया जाएगा। थाना प्रभारी गुमला की ओर से शांति समिति के सभी सम्मानित सदस्यों से बैठक में ससमय उपस्थित होने की अपील की गई है। इस दौरान ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर निकलने वाले जुलूस, कार्यक्रमों और अन्य गतिविधियों को लेकर प्रशासनिक तैयारियों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Simdega News: ईद मिलादुन्नबी को लेकर शांति समिति की बैठक आज साथ ही समिति के सदस्यों से पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.