गुमला, जुलाई 3 -- Ghumla News: घाघरा, प्रतिनिधि। घाघरा प्रखंड के ईचा गांव में आयोजित शादी समारोह की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं,जब ननिहाल जा रहे परिवार का ऑटो घोड़ाटांगर मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में बिहार के गया जिले के गफाखुर्द गांव निवासी नाबालिग आयुष कुमार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि पूरा परिवार गया से घाघरा थाना क्षेत्र के ईचा गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी लोग ऑटो से सिरकोट गांव स्थित आयुष के ननिहाल जा रहे थे। रास्ते में घोड़ाटांगर मोड़ के समीप सड़क पार कर रहे एक सांप को बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक वाहन मोड़ दिया। जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद परिजन गंभीर रूप से घायल आयुष को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहु...