Ghumla News: इलाज के दौरान होमगार्ड जवान की मौत,अधिकारियों व सहकर्मियों ने दी श्रद्धांजलि
गुमला, सितम्बर 1 -- Ghumla News: गुमला। गुमला अंचल कार्यालय में तैनात होमगार्ड जवान वीरेंद्र साहू की इलाज के दौरान रांची के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। वे रायडीह प्रखंड के सुरसांग लसड़ा गांव के निवासी थे। जानकारी के अनुसार सोमवार की रात अचानक उनके सीने में दर्द और बेचैनी होने लगी। परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची के एक निजी अस्पताल ले गए,जहां इलाज के क्रम में उन्होंने दम तोड़ दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। मंगलवार सुबह उनके पार्थिव शरीर को सिलम स्थित पुलिस समादेष्टा परिसर लाया गया। यहां जिला समादेष्टा चंदन कुमार सहित अधिकारियों और होमगार्ड के जवानों ने दिवंगत वीरेंद्र साहू को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बीएमपी -आठ में ड्यूटी के दौरान जवान को आया हार्ट अटैक, मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.