Ghumla News: इंडोर स्टेडियम में तीन दिनी जिलास्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट शुरू
गुमला, अगस्त 14 -- Ghumla News: गुमला, संवाददाता। जिला प्रशासन के तत्वावधान में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड माइंस डिवीजन के सहयोग से आयोजित तीन दिनी जिलास्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट इंडोर स्टेडियम गुमला में शुभारंभ हुआ।
प्रतियोगिता का उद्घाटन उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इसके बाद उपायुक्त, उप विकास आयुक्त अनिमेष रंजन और डीसीएलआर राजीव कुमार ने स्वयं बैडमिंटन खेलकर टूर्नामेंट की शुरुआत की। अधिकारियों के खेल में शामिल होने से खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह दिखा। उपायुक्त ने प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया और बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की अपील की।
खेल का महत्व उपायुक्त महतो ने कहा कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.