Ghumla News: आश्वासन के बाद भी सड़क निर्माण शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी
गुमला, अक्टूबर 4 -- Ghumla News: घाघरा, प्रतिनिधि। खनन प्रभावित ग्रामीणों ने पीसीसी सड़क बनाने के आश्वासन के बावजूद मिट्टी-मोरम का काम कराए जाने पर नाराजगी जताई है। रविवार को करीब 14 गांवों के ग्रामीण नवाटोली बगीचा में जुटे और आंदोलन की अगली रणनीति पर चर्चा की। ग्रामीणों ने बताया कि एक सप्ताह पहले प्रखंड कार्यालय में एसडीओ, एसडीपीओ, सीओ और थाना प्रभारी की मौजूदगी में वार्ता हुई थी। इसमें हिंडाल्को की ओर से अधिक गड्ढे वाली जगहों पर पीसीसी सड़क बनाने की बात कही गई थी। एक सप्ताह बीतने के बाद भी सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ। इसके बजाय पहले की तरह मिट्टी-मोरम डालने का काम कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने काम रुकवाते हुए पूछा कि जब पीसीसी सड़क का आश्वासन दिया गया है तो मिट्टी-मोरम क्यों डाला जा रहा है। आंदोलनकारी सूरज नायक ने कहा कि वार्ता के बाद भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.