गुमला, जुलाई 5 -- Ghumla News: कामडारा। कामडारा थाना के नए थाना प्रभारी के रूप में रविवार शाम आशीष केशरी ने पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान थाना प्रभारी मुकेश कुमार सुमन ने उन्हें प्रभार सौंपा। पदभार ग्रहण करने के बाद आशीष केशरी ने कहा कि क्षेत्र में अमन-शांति बनाए रखना, उग्रवाद व अपराध पर नियंत्रण उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने पुलिस-पब्लिक समन्वय मजबूत करने और ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने का भरोसा दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...