Ghumla News: आर्या में पीसीसी सड़क व डुमरटोली में जलमीनार निर्माण का शिलान्यास
गुमला, जुलाई 18 -- Ghumla News: बसिया प्रतिनिधि। प्रखंड के आर्या गांव में जिला परिषद मद से बनने वाली पीसीसी सड़क तथा मोरेंग पंचायत के डुमरटोली में जलमीनार निर्माण कार्य का शनिवार को जिला परिषद सदस्य बसंती डूंगडुंग ने पूजा-अर्चना और कुदाल चलाकर शिलान्यास किया। आर्या में देवी गुड़ी चौक से पंचायत भवन तक करीब 800 फीट लंबी पीसीसी सड़क का निर्माण होगा। बरसात के दिनों में इस कच्ची सड़क पर कीचड़ और गड्ढों के कारण आर्या, ईटाम, रामपुर समेत आसपास के हजारों ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होती थी। वहीं डुमरटोली में पेयजल संकट को देखते हुए जलमीनार निर्माण की आधारशिला रखी गई। जिप सदस्य बसंती डूंगडुंग ने कहा कि सड़क और जलापूर्ति जैसी मूलभूत समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्र की अन्य जनसमस्याओं के निराकरण का भी प्रयास जारी रहेगा। मौके पर जन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.