गुमला, अगस्त 27 -- Ghumla News: कामडारा। आरके सफायर पब्लिक स्कूल कामडारा के परिसर में गुरुवार को रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने अपने भाइयों की कलाइयों पर रंग-बिरंगी और सुंदर राखियां बांधीं तथा उनके सुखद,स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर हर परिस्थिति में साथ देने और उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया। विद्यालय परिसर में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को भाई-बहन के पवित्र रिश्ते,प्रेम,स्नेह और आपसी सहयोग का संदेश दिया गया। कार्यक्रम से विद्यार्थियों में पारिवारिक मूल्यों और भाईचारे की भावना मजबूत हुई। मौके पर विद्यालय के सचिव विवेकानंद ओहदार,प्रधानाध्यापिका अनुराधा कुमारी,शिक्षक गणेश,ब्रिजेश व संजीत तथा शिक्षिकाएं सुप्...