Ghumla News: आयुष चिकित्सा शिविर में 60 मरीजों का हुआ इलाज
गुमला, नवम्बर 2 -- Ghumla News: भरनो। प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत आयुष समिति गुमला द्वारा स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में जोड़ों, घुटनों और मांसपेशियों में दर्द सहित विभिन्न बीमारियों से पीड़ित 60 मरीजों की जांच कर उन्हें मुफ्त दवाएं दी गईं। शिविर में प्रखंड के विभिन्न गांवों से पहुंचे मरीजों ने स्वास्थ्य जांच कराई। मरीजों को बीमारी के अनुसार होम्योपैथिक दवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में जिन दवाओं की उपलब्धता नहीं थी। उन मरीजों को सिसई रेफरल अस्पताल स्थित आयुष केंद्र में जाकर इलाज कराने की सलाह दी गई।शिविर के आयोजन में डॉ संदीप कुमार और मो. निजामुद्दीन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.