Ghumla News: आयुक्त ने सुनीं समस्याएं, प्रमाणपत्र और पेंशन से जुड़े मामलों के समाधान का दिया निर्देश
गुमला, नवम्बर 1 -- Ghumla News: गुमला, संवाददाता। दिव्यांगों को अब अपनी फरियाद लेकर रांची नहीं जाना पड़ेगा। उनकी समस्याएं सुनने और मौके पर समाधान करने के लिए शनिवार को गुमला के नगर भवन में चलंत न्यायालय लगा। राज्य निःशक्तता आयुक्त कीर्तिश्री ने एक-एक कर दिव्यांगजनों की शिकायतें सुनीं और संबंधित पदाधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश दिया। शिविर में दिव्यांगता प्रमाण पत्र, पेंशन और सहायक उपकरण से जुड़ी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं।महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग और राज्य निःशक्तता आयुक्त कार्यालय द्वारा आयोजित शिविर में जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में दिव्यांगजन और उनके परिजन पहुंचे। जनसुनवाई के दौरान लोगों ने अपनी व्यक्तिगत और सामूहिक समस्याएं रखीं। मेडिकल बोर्ड की मौजूदगी में दिव्यांगता प्रमाण पत्र से जुड़ी विसंगतियों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.