Ghumla News: आपसी विवाद में चाचा-चाची और चचेरे भाई पर चाकू से हमला
गुमला, सितम्बर 10 -- Ghumla News: भरनो प्रतिनिधि । थाना क्षेत्र के डोम्बा गांव में बुधवार रात आपसी विवाद को लेकर हुई चाकूबाजी में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दुर्गा महतो, उनकी पत्नी बसंती देवी और पुत्र अरुण महतो शामिल हैं। तीनों का एक निजी क्लिनिक में इलाज चल रहा है।जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर दुर्गा महतो का अपने भतीजे सतीश महतो के साथ विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद सतीश ने अपने चाचा दुर्गा महतो, चाची बसंती देवी और चचेरे भाई अरुण महतो पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने तीनों घायलों को निजी क्लिनिक में भर्ती कराया।सूचना मिलने पर भरनो पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मामले में भरनो थाना कांड संख्या 45/2026 दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी सतीश महतो को गिरफ्तार कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.