Ghumla News: आनंदनगर में घर से नगदी व आभूषण चोरी
गुमला, सितम्बर 7 -- Ghumla News: गुमला। सदर थाना क्षेत्र के आनंद नगर तर्री निवासी राजेश खेरवार के घर से चोरों ने नगदी और आभूषण की चोरी कर ली। मामले को लेकर राजेश खेरवार ने गुमला थाना में लिखित आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। आवेदन के अनुसार परिवार के सभी सदस्य एक बीमार रिश्तेदार को देखने महुआडांड गए थे। रविवार शाम करीब सात बजे जब वे घर लौटे तो दरवाजे के ताले टूटे मिले। घर के अंदर जाने पर कमरों का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर घर में रखे करीब 15 हजार रुपये नकद और बक्से में रखे आभूषण गायब मिले। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर चोरों का पता लगाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.