Ghumla News: आठ गोवंशीय पशु और पिकअप जब्त
गुमला, अक्टूबर 9 -- Ghumla News: सिसई। सिसई पुलिस ने गुरूवार रात वाहन जांच के दौरान आठ गोवंशीय पशुओं से लदे पिकअप (जेएच09एएस-3683) को जब्त किया। पुलिस के अनुसार, वाहन में चार लाल और चार सफेद गायों को क्रूरतापूर्वक बांधकर लादा गया था। पशुओं से संबंधित वैध कागजात नहीं मिले। पुलिस को देखकर चालक रहमत नगर के पास वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे पशु चिकित्सक ने घायल पशुओं का उपचार किया। पुलिस ने पशुओं और वाहन को जब्त कर लिया है। मामले में चालक और वाहन मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.