Ghumla News: आईडीबीआई बैंक ने जिला प्रशासन को दी एम्बुलेंस वैन
गुमला, अक्टूबर 9 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच आसान बनाने के लिए आईडीबीआई बैंक ने सीएसआर मद से गुमला जिला प्रशासन को एम्बुलेंस वैन उपलब्ध कराई है। यह एम्बुलेंस जारी प्रखंड के लिए दी गई है। इससे दूरस्थ गांवों के मरीजों को स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। समाहरणालय परिसर में शुक्रवार को डीसी दिलेश्वर महतो और डीडीसी अनिमेष रंजन की उपस्थिति में एम्बुलेंस की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद बैंक के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त को वाहन की चाबी और आवश्यक दस्तावेज सौंपे।जारी प्रखंड के दुर्गम क्षेत्रों में भौगोलिक परिस्थितियों के कारण मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचने में परेशानी होती है। ऐसे में एम्बुलेंस मिलने से खासकर आपातकालीन स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.