गुमला, अगस्त 22 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। भाजपा की कोडरमा विधायक एवं पूर्व मंत्री नीरा यादव शनिवार को गुमला पहुंचीं। उन्होंने प्रसिद्ध धार्मिक स्थल आंजन धाम पहुंचकर माता अंजनी और बाल हनुमान के दर्शन किए तथा विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। इसके बाद उन्होने गुमला परिसदन स्थित सर्किट हाउस पहुंचीं,जहां भाजपा जिलाध्यक्ष सागर उरांव के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर उनका स्वागत किया। इस दौरान नीरा यादव ने कार्यकर्ताओं से जिले की राजनीतिक,सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने,कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को आम लोग...