Ghumla News: आंगनबाड़ी अधिकारी बनकर महिला से 27 हजार की साइबर ठगी
गुमला, नवम्बर 1 -- Ghumla News: गुमला। पालकोट थाना क्षेत्र के चिरोडीह निवासी वेदमुनि देवी साइबर ठगी की शिकार हो गईं। ठगों ने खुद को आंगनबाड़ी अधिकारी बताकर उनके बैंक खाते से 27 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़िता के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को आंगनबाड़ी अधिकारी बताया और मोबाइल पर आए ओटीपी की जानकारी मांगी। महिला के ओटीपी बताते ही खाते से 27 हजार रुपये की निकासी हो गई। पैसे कटने का मैसेज मिलने पर पीड़िता ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.